हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश विधान सभा में चल रहे बजट सत्र के 7वें दिन आज को कार्यवाही देखने आए ऑक्लैंड हाऊस स्कूल के 121 बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस दौरान स्कूली छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष से कई सवाल भी पूछे। कुलदीप पठानिया ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी भूमिका यहां अलग है और वह यहां की व्यवस्था चलाते हैं लेकिन फिर भी वह हर प्रश्न का जवाब देंगे। शिक्षा नीति पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए पठानिया ने कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर प्रथमिकता दे रही है। सरकार शिक्षण संस्थानों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, कार्य संचालन बारे भी जानकारी दी। छात्रों को यहां से अच्छा अनुभव साथ ले जाने के लिए भी प्रेरित किया।
शिमला के ऑक्लैैंड हाऊस स्कूल के बच्चों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :