Thursday, February 26, 2026

विशप कॉटन स्कूल शिमला व दयानन्द आदर्श स्कूल सोलन के छात्रों ने देखी सदन की कार्यवाही

हिमाचल आजकल
शिमला। विशप कॉटन स्कूल शिमला और दयानन्द आदर्श विद्यालय सोलन के 50 से अधिक छात्रों ने सदन की कार्यवाही को देखा। छात्रों ने इससे पहले प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों को विधानसभा की भूमिका गठन और स्पीकर पद के महत्व पर में बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा एक राज्य का कानून बनाने वाला सदन है, जैसे हमारे स्कूल में अलग अलग कक्षाएं होती है, वैसे ही राज्य में अलग अलग क्षेत्र होते हैं, और हर क्षेत्र से एक नेता चुना जाता है। जिसे विधायक कहते हैं। ये विधायक मिलकर विधानसभा बनाते हैं। कुलदीप पठानिया ने कहा कि जिस राजनीतिक दल के सबसे ज्यादा विधायक जीतते हैं वह दल मिलकर सरकार बनाता है। सरकार का मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles