हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल की सोलंग व कुडृ पंचायत में दो सडक़ों की सफलतापूर्वक पासिंग होने पर पंचायत वासियों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से सोंलग पंचायत के तहत किमटा बस्ती पटाला सम्पर्क सडक़ व कुडू पंचायत की अंटी-सभाड से धारकोटी सेरटी सम्पर्क सडक़ की सफल पासिंग संभव हो पाई हैं। गौरतलब हैं कि उप चुनाव के बाद जुब्बल-नावर-कोटखाई में अब तक रिकर्ड 111 सडक़ें और कांग्रेस सरकार के गठन के बाद 91 सडक़ों की सफल पासिंग हो गई हैं। इसके विपरीत पूर्व भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में मात्र 5 सडक़ों की ही पासिंग करवा पाई इसके साथ ही क्षेत्र में सडक़ों की दुर्गति बनी रही।



| All Rights Reserved | Website By :