हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के फ्लैगशिप 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पवर स्टेशन (एनजेएचपीएस) को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ‘जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित परियोजना के लिए सीबीआईपी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) राज कुमार चौधरी और नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पवर स्टेशन के परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में हासिल किया।
यह अवार्ड हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में देश के सबसे बड़े भूमिगत 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन और प्रचालन करके राष्ट्र निर्माण में एसजेवीएन के उत्ष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह अवार्ड विद्युत स्टेशन की बेहतरीन सिविल संरचनाआें के लिए प्रदान किया गया है, जहां वर्ष दर वर्ष विद्युत् उत्पादन में उत्ष्ट उपलब्धियां हासिल की जा रही है।
उपलब्धियों की श्रृंखला को जारी रखते हुए, एनजेएचपीएस ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में विद्युत उत्पादन के कई रिकर्ड स्थापित किए हैं और विद्युत क्षेत्र में एक बार पुनरू अपनी क्षमता को सिद्घ किया है।
विद्युत स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में अब तक का सर्वाधिक 3450. 980 मिलियन यूनिट का तिमाही विद्युत उत्पादन और पिछले साल 13 अगस्त को अब तक का सर्वाधिक 39.572 मिलियन यूनिट का एकल दिवसीय विद्युत उत्पादन दर्ज किया है।
यह पुरस्कार घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण एवं अध्यक्ष सीबीआईपी व डा. एमके सिन्हा, अध्यक्ष केंद्रीय जल आयोग एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीबीआईपी के द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली में प्रदान किया गया।


| All Rights Reserved | Website By :