हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल से ताजा बर्फबारी से बसों की पहिए थम गए है। प्रदेश में पिछले दिनों से भारी बर्फबारी हुई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में
यातायात पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। बर्फबारी के चलते परिवहन निगम की बसें कई रूटों पर फंस गई है। परिवहन निगम के करीब 800 रूट पूरी तरह से प्रभावित हुए है।
सूबे में भारी बर्फबारी से जहां जनजीवन अस्त वस्त हुआ है वहीं परिवहन निगम की बसों के पहिए भी थम गए है। परिवहन निगम के अकेले शिमला जिला में करीब 600 बस रूट प्रभावित हुए है। इसके अलावा कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिला में भी तकरीब 200 बस रूटों पर बसों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है। इससे परिवहन निगम से को लाखों रूपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हिमाचल में वीरवार और शुक्रवार का भारी हिमपात हुआ है। इस बर्फबारी से लोगों की परेशानियां बढ़ी है। बर्फबारी से शिमला जिला के सभी रूट बंद हो गए है। ऊपरी शिमला के मुख्य मार्ग बंद है गए है। शिमला में शुक्रवार के बर्फबारी होने के कारण शिमला से चंडीगढ़ के लिए बसों की आवाजाही प्रभावित रही है। राजधानी शिमला के सडक़ों पर शुक्रवार को बसों ओर अन्य वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई।
प्रदेश,परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक पंकज सिंघल का कहना है कि भारी बर्फबारी से बहुत से रूट प्रभावित हुए है। कई मुख्य मंार्गों व संपर्क मार्गों पर बसें फंसी हुई है। केवल निचले इलाकों में ही बसों की चल पा रही है। उनका कहना है कि अब तक करीब 800 बस रूट प्रभावित हुए है। प्रदेशभर से बस रूट प्रभावित होने की सूचना इक्कठी की जा रही है। अधिकतर रूटों पर बसें न चलने से परिवहन निगम को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :