Sunday, April 12, 2026

ठेकादारों व लोक निर्माण विभाग के विवाद को सुलझाएं मुख्यमंत्री: रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला। लोक निर्माण विभाग और ठेकादारों के बीच   काफी समय से चले आ रहें विवाद पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हस्तक्षेप कर मामलें को तुरन्त सुलझाना चाहिए। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि  बीते जनवरी माह में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ठेकादारों को एम-फार्म सहित अन्य मामलों को सुलझाने का आश्वासन दिया था जिस पर सरकार आज तक कोई निर्णय नही लें पाई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि ठेकादारों की हड़ताल के चलते जिला शिमला सहित  बर्फ वालें इलाको में सडक़ें बंद पड़ी जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ठेकादारों और लोक निर्माण विभाग के बीच उपजे विवाद को तुरंत सुलझाने की मांग की हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles