Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

हिमाचल आजकल

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में  संगठनात्मक चुनावों के लिए पूर्व सांसद दीपा दास मुंशी को प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर  और शमीमा रैना को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर  नियुक्त किया है। इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमेन पूर्व सांसद मधुसूदन मिस्त्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को एक पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है। कुलदीप राठौर ने  बताया कि दीपा दास मुंशी और शमीमा रैना 8 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक बैठक करेगी। बैठक में संगठनात्मक चुनावों व प्रदेश में चल रहे कांग्रेस सदस्यता अभियान का जायजा लेते हुए संगठनात्मक चुनावो की रूपरेखा पर विचार विमर्श के साथ आवश्यक दिशानिर्देश दिए जाएंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सभी जिलाध्यक्ष,कांग्रेस विधायक  व प्रदेश कांग्रेस अग्रणी सगंठनों के प्रमुखों को  बुलाया गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles