हिमाचल आजकल
शिमला, केन्द्र सरकार का बजट निराशाजनक है, उम्मीद थी कि बजट गरीबों व आम लोगों के लिए राहत लाएगा लेकिन अच्छे दिनों के लिए डाकू जनता को अगले 25 साल और इन्तजार करना पडेगा।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस मीड़िया विभाग की वाइस चेयरमैन शुभरा जिन्टा ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में 53 मिलियन युवा बेरोजगार है परन्तु भारत सरकार का अमृत काल चल रहा है।
शुभरा जिन्टा ने कहा कि इस बजट में प्राथमिकताओं का कोई जिक्र नही किया गया है। मध्यम वर्ग के लिए, नौकरी पेशा युवाओं के लिए कुछ भी नही है। रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कोई ठोस नीति नही है। उन्होनें कहा कि कोरोना काल में लाखों युवा रोजगार गंवा चुके हैं। जहां तक हिमाचल प्रदेश की बात है प्रदेश वासियों की सभी प्राथमिकताओं को नजर अंदाज किया है। इसकी जवाब देही प्रदेश भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बनती है।
उन्हें उन्होंने ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज होने के नाते न कुछ भूली है और न भुलाने देगी। हिमाचल प्रदेश युवा काग्रेस ऐसी गलत नीतियों का विरोध करती है और करती रहेगी।
इस प्रेसवार्ता में प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता हेमंत शर्मा, जिला युवा कांग्रेस शिमला शहरी के अध्यक्ष अंकुश कुमार गोनू, उपाध्यक्ष संदीप चैहान व एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर मौजूद थे।


| All Rights Reserved | Website By :