हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल सरकार ने लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार के वित्त विभाग ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते(डीए) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे अब 28 फीसदी से 31 फीसदी कर दिया है। एक जुलाई 2021 से यह फैसला लागू माना जाएगा। प्रदेश सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। तीन फीसदी अतिरिक्त डीए की भुगतान मार्च महीने में फरवरी 2022 के वेतन के साथ नकद की जाएगी। जबकि पहली जुलाई 2021 से 31 जनवरी 2022 तक कर एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा। इस पर ब्याज एक मार्च 2022 से अर्जित होगा। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्यसचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की आेर से आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश के आईएएस अधिकारियों की तर्ज पर कर्मचारियों को भी 31 फीसदी डीए मिलेगा। इससे राज्य के करीब 2$ 25 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। काबिलेगौर है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस पर 25 जनवरी को इसकी घोषणा की थी।


| All Rights Reserved | Website By :