हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस के नेताओं की फौज अब पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने लगी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस के कई विधायकों और पूर्व विधायकों की ड्यूटी पंजाब के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में लगाई गई है। इस बारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पत्र भी जारी किया गया है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है।
पंजाब की राजनीति का हिमाचल में भी असर देखने को मिलता है। जब हिमाचल में चुनाव होते है तो पंजाब कांग्रेस व भाजपा के कई बड़े नेता हिमाचल में प्रचार करते है। ऐसे ही अब पंजाब के चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब में डेरा डालना शुरू कर दिया है। हिमाचल के नेताओं का पंजाब में अच्छा खास क्रेज रहता है। लिहाजा हिमाचल कांगे्रस के नेताओं को फौज अब पंजाब चुनाव में अपनी ताकत झौंक रही है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में चुनाव में अहम जिम्मदारी सौंपी है। सुक्खू को पंजाब चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अब प्रदेश कांग्रेस के विधायक व पूर्व विधायकों को अलग अलग विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाया है। अगले एक दो दिनों में इन नेताओं को अपने अपने चुनाव क्षेत्रों में पहुंचने के निर्देश जारी किए गए है। वहीं कांग्रेस आलाकमान की भी इन पर्यवेक्षकों की काम काज पर पूरी नजर होगी।


| All Rights Reserved | Website By :