Saturday, April 11, 2026

एसजेवीएन ने तीसरी तिमाही में 232.67 करोड़ के साथ के बाद लाभ में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की


हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने आज बताया कि एसजेवीएन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 232.67 करोड़ रुपए का लाभ (पीएटी) दर्ज किया है, जो बीते वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 19 फीसदी अधिक है। वीरवार को शिमला में कंपनी की बोर्ड बैठक में उन्होंने कहा कि तीसरी तिमाही के दौरान, एसजेवीएन ने परिचालन से 550.922 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यह बीते वर्ष की तुलना में 11.29 फीसदी अधिक है। एसजेवीएन ने 56$ 95 करोड़ रुपए की अन्य आय भी दर्ज की है। जिससे बीते वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 55.94 फीसदी की वृद्घि दर्ज हुई है।
नंदलाल शर्मा ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में, एसजेवीएन ने गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 1280 मियू विद्युत उत्पादन को पार करते हुए 1480 मिलियन यूनिट का इस अवधि के लिए सबसे अधिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि एसजेवीएन का लक्ष्य देश में विद्युत का ट्रेडिंग करने के इच्छुक किसी भी उत्पाझदक और उपभोक्ता के लिए वन-स्टप स्रोत बनना है। एसजेवीएन को नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाआें के विकास के लिए अधीनस्थ कंपनी बनाने के लिए वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles