Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन ने 66 मेगावाट की धौलासिद्ध परियोजना के इलेक्ट्रो मैकेनिकल कार्यों के लिए अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किए

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन ने  मैसर्स वोइथ हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड के साथ हिमाचल प्रदेश में 66 मेगावाट कीधौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना के इलेक्ट्रो-मैकेनिकल संकार्यों के लिए एक अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किए।

एसजेवीएन  के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा की  उपस्थिति में एसजेवीएन के मुख्य महाप्रबंधक (ईसीडी) एसके सूद और मैसर्स वोइथ के उपाध्यक्ष  राज विद्यार्थी ने अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर  गीता कपूर निदेशक (कार्मिक), एसपी बंसल, निदेशक (सिविल), अखिलेश्वर सिंह, निदेशक (वित्त) सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत)  संजीव कुमार, सीएफआे (मैसर्स वोइथ हाइड्रो  लिमिटेड) और एसजेवीएन एवं मैसर्स वोइथ के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 नंद लाल शर्मा ने कहा कि  136.64 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रो-मेकेनिकल संकार्यों को मैसर्स वोइथ हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड को अवार्ड किया गया हैं। परियोजना के सिविल और  हाइड्रो-मैकेनिकल संकार्यों को पहले ही 6 मई 2021 को अवार्ड कर दिया गया है।  विभिन्नि सिविल घटकों पर निर्माण गतिविधियां तीव्र गति से चल रही हैं। उन्होंने  कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 66 मेगावाट की धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना की आधारशिला बीते 27 दिसंबर 2021 को रखी थी। भारत सरकार ने पहले ही 687.97 करोड़ रुपए की परियोजना लागत को मंजूर प्रदान की और  इस परियोजना के लिए 21.6 करोड़ रुपए की बजटीय सहायता भी प्रदान की है। परियोजना को मई 2025 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अनुबंध पर हस्ताक्षर के साथ, धौलासिद्ध एचईपी के लिए इलेक्ट्रो मैकेनिकल घटकों के निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा। इससे परियोजना की गतिविधियों में तेजी लाने और परियोजना को समय से पहले पूरा करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सुविधा होगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles