Sunday, April 12, 2026

शिमला नगर निगम चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा: नरेश चौहान

हिमाचल आजकल

शिमला।  प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि नगर निगम शिमला के चुनावों में भाजपा का सूपड़ा  साफ हो जाएगा।  कांग्रेस ने भाजपा से यह चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवाने की मांग करते हुए कहा है कि कांग्रेस इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

शुक्रवार को  राजीव भवन में  पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान ने सरकार की कारगुजारी पर सवाल उठाए है। उनका कहना है कि  हल ही में प्रदेश में उप चुनावों में मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री सहित पूरी भाजपा मानसिक दवाब में है। वह सदमें में है और फैंसले जल्दबाजी में बगैर सोचे समझे लिए जा रहे है। नरेश चौहान ने कहा कि सरकार बहुत ही कमजोर है और उसके फैसले भी कमजोर है। आए दिनों अपने फैसलों से पलटना इसकी आदत बन चुकी है।  असल मे फैंसले या तो दिल्ली में लिए जा रहें है या फिर पर्दे के पीछे आरएसएस ले रही है,जो बहुत ही चिंता का विषय है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार ने शिमला  नगर निगम में शामिल किए पंचायत क्षेत्रों में आज दिन तक कोई भी नगर की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई है।  लोग टेक्स देने को भी तैयार है पर मुख्यमंत्री इसे भी वोट के नजरिए से देख रहें है। उन्होंने कहा कि  हल ही में इन क्षेत्रों का एक प्रतिनिधिमंडल जब अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला तो उनका यह कहना कि वहां कितने वोटर है ,बहुत ही खेद जनक है। मुख्यमंत्री का यह कहना भी की वह तो सुविधाएं देना चाहते हैं पर कुछ नेता इस पक्ष में नही है,उन्होंने इसे पूरी तरह ख्यमंत्री की कमजोरी बताया जो इन नेताआें के भारी दवाब में काम कर रहें है। नरेश चौहान ने कहा कि किसी वार्ड को छोटा बड़ा करने से भाजपा को इससे कोई  राजनैतिक लाभ मिलने वाला नही। उसकी सत्ता से विदाई तय है। शिमला नगर निगम में कांग्रेस सत्ता में आएगी। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles