Sunday, April 12, 2026

जुब्बल नावर कोटखाई में बागवानी व पर्यटन को दी जाएगी प्राथमिकता : रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला।  जुब्बल नावर कोटखाई में बागवानी और पर्यटन की दृष्टि से सडक़ों की विशेष महत्वता को देखते हुए सडक़ों को प्राथमिकता दी जाएगी।  यह बात जुब्बल नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने रविवार के पराली और शिल्ली पंचायत में विधायक जनता के द्वार व जन आभार कार्यक्रम के दौरान कही।  उन्होंने कहा कि  कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक सडक़ घनत्व जुब्बल नावर कोटखाई में हैं जो पिछले कांग्रेस कार्यकाल (2012-17) में बढक़र 221 प्रति 100 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि ठियोग खड़ापत्थर हाटकोटी सडक़ को राष्ट्रीय उच्च मार्ग का दर्जा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 2014 में मिला था। रोहित ठाकुर ने कहा कि विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित ठियोग-हाटकोटी सडक़ योजना का 92 फीसदी  निर्माण कार्य भी पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करवाया गया और इस सडक पर 475 करोड़ खर्च किए गए।  ठियोग-हाटकोटी सडक़ योजना के कार्य में गति आई है शेष बचे 8 फीसदी  निर्माण कार्य को इस वर्ष पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।   कांग्रेस विधायक ने कहा कि  पराली पंचायत में आेडी-मडाण-गाडऩू सम्पर्क सडक़ को जोडऩे का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा और  डीम, डकैड गांव के अंतर्गत सडक़ों को चरणबद्घ तरीके से पक्का किया जाएगा। इसी प्रकार शिल्ली पंचायत के जाचली-बाइना और प्रावंठी-भगोली-दोगरी संपर्क मार्ग को विधायक प्राथमिकता में डाल कर पक्का करने और शिरठी गांव को सडक़ से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि गुगलीधार (पुराना जुब्बल) में 1$54 करोड़ की लागत से 22 केवी के विद्युत नियंत्रण केंद्र का नवीनीकरण किया जाएगा।

रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी हैं और इसी सोच के चलते जुब्बल-नावर-कोटखाई में सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, बागवानी,बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई हैं जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र और बागवानों की समस्याआें को विधानसभा के भीतर और सरकार के समक्ष मजबूती के साथ उठाकर हल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन की अपार सम्भावनाआें को देखते हुए खड़ापत्थर, गिरी गंगा और कुपड़ को विकसित किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि खड़ापत्थर में सीए स्टोर स्थापित किया जाएगा।

जन आभार कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत पराली की प्रधान मीनाक्षी माजटा, उप प्रधान विनीत चौहान, बीडीसी सदस्य कोमल हांजटा, पूर्व प्रधान हेत राम , कौशल्या शर्मा, माया राम, यशपाल,  शिल्ली पंचायत के प्रधान किरपा राम, उप प्रधान रणधीर शरखोली, पूर्व प्रधान लोकिन्दर चौहान, लायक राम बिन्टा, भोपिन्दर सिंह, पूर्व उप प्रधान करतार चौहान आदि मौजूद रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles