हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को गोवा विधानसभा के लिए हुए मतदान में भाग लिया। राज्यपाल ने लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर के साथ वास्को-द-गामा विधानसभा क्षेत्र के तहत माता सैकेंडरी स्कूल, बैना स्थित बूथ नम्बर 07 में अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के बाद पत्रकारों से अनौपचरिक बातचीत में उन्होंने कहा मतदान का उपयोग कर मैंने अपने दायित्व का निर्वहन किया है। मतदान राष्ट्रीय कर्तव्य है, जिसका उपयोग लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक को करना चाहिए।


| All Rights Reserved | Website By :