Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसजेवीएन धौलासिद्ध परियोजना के निर्माण के लिए नदी के डायवर्जन का उद्घाटन किया

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने मंगलवार को  हिमाचल  के जिला हमीरपुर में 66 मेगावाट की धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना की नदी डायवर्जन अरेंजमेंट का उद्घाटन किया।  इस मौके पर उन्होंने बताया कि बीते  27 दिसंबर  को एक एेतिहासिक आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परियोजना की आधारशिला रखी गई थी। अब नदी के डायवर्जन से करॅफर डैम का निर्माण और  डैम फाउंडेशन की खुदाई के कार्य आरंभ हो गए हैं। 253 मीटर लंबी डायवर्जन टनल को साढ़े सात महीने की अवधि में पूरा किया गया है। उन्होंने  कहा कि इलेक्ट्रो- मैकेनिकल वर्क्सड के लिए 136.64 करोड़ रुपए व सिविल एवं हाइड्रो-मैकेनिकल वर्क्सक के लिए 526. 92 करोड़ रुपए की राशि के संकार्यों को अवार्ड किया जा चुका है।

इस अवसर पर  गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक), एस$पी बंसल, निदेशक (सिविल), परियोजना प्रमुख,  परमिंदर अवस्थी सहित परियोजना अधिकारी उपस्थित थे। परियोजना के आधिकारिक दौरे के दौरान,  नंद लाल शर्मा ने परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। विभिन्न घटकों पर निर्माण गतिविधियों की उन्होंने सराहना की, पावर हाउस की खुदाई, नदी के  दाएं और बाएं किनारे पर स्ट्रिपिंग, कार्यालय भवन तथा बैचलर आवास का निर्माण तीव्र गति से जारी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles