हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि बजट सत्र राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ 23 फरवरी को शुरू होगा। इस सत्र में कुल 16 बैठकें होंगी जबकि 3 मार्च और 10 मार्च गैर सरकारी कार्य दिवस के लिए निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी और 5 मार्च को शनिवार के दिन भी सत्र का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 4 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए बजट अनुमानों को सदन में प्रस्तुत करेंगे। वे मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसस पहले उन्होंने पत्रकार दीर्धा समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। विपिन परमार ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र के लिए अभी तक 490 तांराकित प्रश्नों पहुंचे है इसमें 306 ऑनलाइन आए है। जबकि 184 प्रश्न ऑफलाइन आए है। वहीं 202 अतांराकित प्रश्नों जिनमें प्रश्न 83 ऑनलाइन आएहै। जबकि 119 प्रश्न ऑफलाइन आए है। उनका कहना है कि विधानसभा सदस्यों से नियम-101 के तहत तीन सूचनाएं और नियम-130 के तहत चार सूचनाएं प्राप्त हुई है जिन्हें सरकार को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है। प्रश्नों से सम्बन्धित जो सूचनाएं सदस्यों से प्राप्त हुई है वह सडक़ों की दयनीय स्थिति, स्वीकृत सडक़ों की डीपीआर, प्रदेश में महाविद्यालयों, स्कूलों व स्वास्थ्य संस्थानों को लेकर है।
परमार ने बजट सत्र की तैयारियों का लिया जायजा
विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय परिसर का भी दौरा किया। उन्होंने सत्र को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सत्र के आयोजन में कोई कोताही न बरती जाए और बजट सत्र को लेकर चल रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को समय रहते सभी कार्यों को पूरा करने को कहा।


| All Rights Reserved | Website By :