हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के दुर्मग इलाकों में सडक़ों, बिजली ,पानी व स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत कराने को प्राथमिकता दी जाएगी । यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने अपनी गृह पंचयात बरथाटा में आयोजित जन आभार व विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान कही। बरथाटा पंचायत पूर्व मुख्यमंत्री स्व$ ठाकुर राम लाल की जन्मभूमि हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि 80 के दशक में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर राम लाल ने जुब्बल कोटखाई में सडक़ों के निर्माण को प्राथमिकता दी। उनका मानना था कि सडक़े क्षेत्र की तरक्की के लिए भाग्य रेखाएं होती है इसी सोच के साथ हर क्षेत्र को सडक़ सुविधा से जोड़ा गया इसके नतीजतन आज जुब्बल कोटखाई बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल में सबसे अग्रणी है। उनका कहना है कि जुब्बल नावर कोटखाई में बागवानी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सडक़ो के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश में सबसे अधिक सडक़ घनत्व जुब्बल नावर कोटखाई में हैं जो पिछले कांग्रेस कार्यकाल (2012-17) में बढक़र 221 प्रति 100 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है। कांगेस विधायक ने कहा कि हाटकोटी- पौंटा सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का दर्जा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मिला जिसका निर्माण कार्य हाटकोटी से सनेल की तरफ जल्दी ही शुरू हो जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि पौंटा – हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर 1500 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इसके बनने से बागवानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी हैं और इसी सोच के चलते जुब्बल-नावर-कोटखाई में सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, बागवानी, बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत बरथाटा में सडक़ो को प्राथमिकता दी जायेगी तथा लंबित पड़े कार्यो को गति प्रदान की जायेगी। इस दौरान मोती लाल डेरटा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई, गोपाल ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत बरथाटा, रूपिंदर धालटा प्रधान ग्राम पंचायत कायना, बलवंत जविल्टा उप प्रधान ग्राम पंचयात बरथाटा, समिला पंचयात समिति सदस्य ,गीता नाजटा प्रधान ग्राम पंचायत कठासू, पूर्व प्रधान मास्टर अमोलक राम, रामप्यारी ठाकुर, आजाद दुला राम, पूर्व उप प्रधान करतार घमटा , परषोत्तम चौहान ,विकास सागर और गलु जोन के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।


| All Rights Reserved | Website By :