हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं से शिमला नगर निगम चुनावों में एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों से कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अब टूटना नही चाहिए। बुधवार को चंडीगढ़ के माउंट व्यू होटल में शिमला नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा की शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस साल के अंत मे प्रदेश विधानसभा चुनाव भी होने है,इसके बाद इन चुनावों की तैयारियों में भी सभी नेताओं को जुटना है। उन्होंने कहा शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी के ऊर्जावान व कर्मठ पार्टी नेताआें को उतारा जाना चाहिए जो लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखते हो। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का चयन उसकी पूरी योग्यता और बगैर किसी भेदभाव के किया जाना चाहिए। उम्मीदवार के चयन प्रक्रिया में कोई भी भाई भतीजावाद न हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
नग निगम के चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार: राठौर
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान भी प्रगति पर है। लोगों में पार्टी का सदस्य बनने में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भी ब्लॉक व जिले में सदस्यता फर्म मांगे जा रहें है उन्हें उनकी मांग के अनुसार दिए जा रहें है। राठौर ने कहा कि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है,इसके लिए भी अभी से रणनीति तैयार करने की जरूरत है।
नगर निगम के चुनाव हलक से न लें कार्यकर्ता: मुकेश अग्रिहोत्री
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद शिमला नगर निगम चुनाव हल्के से नहीं लेने होंगे। पार्टी कार्यकर्ताआें में उत्साह है पर अति उत्साहित होने की जरूरत नही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों के बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में यही उत्साह बरकरार रखने के लिए संगठित और एकजुट होकर चलना होगा।
इस अवसर पर बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश संजय दत्त, तजेंदर बिट्टू, काँग्रेस विधायक सुख्विंदर सिंह, अनिरुद्घ सिंह, विक्रमादित्य सिंह, नंद लाल,रजिन्दर राणा, मोहन लाल ब्राक्टा, इंदर दत्त लखनपाल, प्रदेश काँग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, महेश्वर चौहान, प्रदेश काँग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान पूर्व विधायक आदर्श सूद, जिला अध्यक्ष शिमला ग्रामीण यशवंत छाजटा, शहरी जितेंदर चौधरी, पूर्व महापौर सोहन लाल, आनंद कौशल, हरीशन हिमराल शुशान्त कपरेट, यशपाल तनाइक, राकेश चौहान, इंदर्जीत सिंह, प्रदेश अग्रणी संगठनो के प्रदेश प्रमुख जेनब चंदेल, निगम भण्डारी, यदोपति ठाकुर छतर सिंह ठाकुर, बावा हरदीप सिंह भी मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :