Saturday, April 11, 2026

शिमला डेवलेपमेंट प्लॉन को लेकर स्थिति स्पष्ट करें सरकार: नरेश चौहान

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के शिमला डेवलेपमेंट प्लॉन को लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि सरकार को इस बारे अपनी पूरी स्थिति करनी चाहिए। एनका कहना है कि क्या सरकार ने शिमला कोर ग्रीन एरिया में निर्माण बारे एनजीटी से कोई स्वीकृति प्राप्त कर ली है,जबकि एनजीटी ने इस पर रोक लगा रखी है।
उन्होंने सरकार से यह भी पूछा है कि वह बताएं जो अपील उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में इस बारे दायर की थी,उसकी क्या स्थिति है,क्या सरकार उसे वापसी ले रही है। सुरेश भारद्वाज शिमला डवेलपमेंट प्लॉन को लेकर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहें है। सरकार ने बीते चार सालों में शिमला के विकास और लोगों की  समस्याओं की आेर कोई ध्यान नहीं दिया, आज जब अब शिमला नगर निगम के चुनाव आये है तो अपने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते शिमला शहर के लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। नरेश चौहान ने शिमला नगर निगम में नए वार्डो पर लोगों के सुझाब और आपत्तियों पर भी सरकार से अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि क्या सरकार उन सुझावों या आपत्तियों पर कोई विचार कर रही है जो बड़ी संख्या में लोगों ने दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles