हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में अवैध रूप से बागवानों को सेब के पौधे बेचने वालों कीखैर नहीं। बागवानी विभाग के पास बबगैर पंजीकृज सेब के पौधे बेचने का शिकायतें आ रही है। इस बारे बागवानी विभाग की ओर जिला उपायुक्तों को पत्र लिख कर अवैध रूप से पौधे बचने वालों पर कारवाई करने की मांग की है। बागवानी विभाग के भी बगैर प्रमाणिकता वाले सेब के पौधों को नष्ट करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में इन दिनों बागवान अपने बागीचों में सेब के पए पौधों को रोपने का काम कर रहे है। बागवानी विभाग बागवनों को इस बार 2.34 लाख सेब के पौधे वितरित करने जा रहा है। इसमें विदेशी किस्म के पौधे पर शामिल है। पिछले कुछ दिनों से शिमला व कुल्लू जिला से बागवानों को सेब के घटिया पौधे उपलब्ध करने की शिकायतें मिल रही है। शिमला जिला के रोहड़ू, रामपुर, जुब्बल, ठियोग और चौपाल क्षेत्र के कुछ बागवान बगैर पंजीकरण के ही लोगों को सेब के घटिया पौधे बेच रहे है। इसको देखते हुए बागवानी विभाग ने अब शिमला, मंडी, कुल्लू और सिरमौर के जिला उपायुक्तों को पत्र लिख कर कारवाई करने का आग्रह किया है। ताकि उपमंडल अधिकारी व तहसीदार के मध्यम से अवैध रूप से सेब के पौधे बेचने वालों पर नकेल कसी जा सकें।
उधर, प्रदेश बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक गोविंद जोबटा का कहना है कि कुई क्षेत्रों से बगैर पंजीकृत सेब के पौधे बेचने की शिकायतें मिल रही है। विभाग की ओर से फील्ड में तैनात अधिकारियों को कारवाई करने को कहा गया है। इसके अलावा जिला उपायुक्तों को भी पत्र लिख दिया गया है। उनका कहना है कि बगैर पंजीकरण के सेब पौधों को मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है। प्रदेश में करीब 600 बागवानों को सेब के पौधे बेचने का लाइसेंस जारी किया गया है। बागवान भी पंजीकृत बागवानों से की सेब के पौधों की खरीद करें।


| All Rights Reserved | Website By :