Sunday, April 12, 2026

आबकारी विभाग ने पांवटा साहिब में शराब फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द किया

हिमाचल आजकल

शिमला। राज्य कर एवं आबकारी के आयुक्त  यूनुस ने बताया कि विभाग अवैध शराब के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग ने अब  सिरमौर जिले में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से विभाग द्वारा सिरमौर जिले के नारीवाला, पांवटा साहिब स्थित शराब की एक फैक्ट्री द्वारा की गई अनियमितताआें की जांच की जा रही थी। इस उच्च स्तरीय जांच में शराब बनाने, इसके रख-रखााव और ढुलाई से जुड़ी अनियमितताएं और खामियां पाई गई। यह भी पाया गया की  बिवरेजिज कंपनी ने शराब की करीब  900 पेटियों की बिना किसी वैध परमिट के ढुलाई की। इसके अतिरिक्त यह भी पाया गया कि उक्त कंपनी द्वारा लाइसेंस के नियम एवं शर्तों की बार बार उल्लंघना की गई है और इससे पहले भी उस पर भारी जुर्माना किया गया था।

आबकारी विभाग ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए इस शराब की फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द कर दिया है और फैक्ट्री को सील करने के भी आदेश दे दिए हैं। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, डिस्टिलरीज नियम और एचपी बांडिड वेयर हाउस नियम के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले आबकारी विभाग की नूरपुर टीम ने पंजाब के साथ लगते सीमान्त क्षेत्र छन्नी वैली में अवैध शराब बनाने वालों पर संयुक्त कार्यवाही की गई थी। विभाग को इस क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। सीमांत क्षेत्र होने के बावजूद विभाग ने इस क्षेत्र में कार्यवाही की और कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद करीब  85000 लीटर कच्ची शराब नष्ट कर दी गई थी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles