Sunday, April 12, 2026

6.28  करोड़ की गरावग दरकोटी सिंचाई योजना इस वर्ष जनता को समर्पित की जाएगी : रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई में विकास के अधूरे पड़े कार्य को गति प्रदान कर एक तय समय सीमा में पूर किया  किया जायेगा। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कोटखाई तहसील की गरावग पंचयात में आयोजित जन आभार व विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने  कहा  कि निहारी गरावग सडक़ को स्तरोन्नत कर मेटलिग टाइरिंग के कार्य पर करीब  6.17   करोड़ खर्च होंगे और  जल्द ही इस सडक़ का कार्य शुरू हो जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2017  में कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत  6.28 करोड़ की गरावग दरकोटी सिंचाई योजना इस वर्ष जनता को समर्पित की जाएगी । कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी हैं और इसी सोच के चलते जुब्बल-नावर-कोटखाई में सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, बागवानी,बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत गरावग के सभी गांवों को कांग्रेस कार्यकाल में सडक़ सुविधा से जोड़ा गया सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार में गरावग पंचयात की सडक़ों की जो दयनीय स्थिति हैं उन सडक़ो को चरणबद्घ  तरीके से गति प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व गरावग पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम व जनता के आशीर्वाद का फल हैं। उन्होंने कहा कि जनविरोधी व किसान विरोधी नीतियों के कारण जय राम सरकार जनता में अपना विश्वास खो चुकी हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत के साथ सता में आ रही हैं। इस दौरान मोती लाल देरटा अध्यक्ष ब्लक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई, सुखचौन सुमन प्रधान ग्राम पंचायत गरावग, यशवंत पंचायत समिति सदस्य, गुमान सिंह चौहान, देविंदर सावंत, प्रताप चौहान, जीतेन्द्र भीमटा  वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, पूर्व प्रधान महिन्द्र सांवत, जिया लाल, पूर्व उप प्रधान जिया लाल सोहटा, पवन, राकेश सावंत व  राकेश चौहान कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles