हिमाचल आजकल
शिमला, हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा यूपी की तर्ज पर कांग्रेस का “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का नारा हिमाचल में सोमवार से शुरू किया। शिमला में हिमाचल महिला कांग्रेस ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान के तहत रैली निकाली गई यह रैली चौड़ा मैदान से कांग्रेस कार्यालय तक निकाली और महिलाओं के समर्थन में नारेबाज़ी की। इस मौके पर हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यसभा अध्यक्ष से लेकर राज्यपाल तक महिलाएं रही है। जिससे साफ़ है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही महिलाओं की हितैषी रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में भी प्रियंका गांधी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान के साथ चुनावों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है।
जैनब चंदेल ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के आरक्षण बिल को राज्यसभा से पास करवा दिया था। लेकिन लोकसभा में अन्य दलों की सहमति ना बन पाने से बिल लटक गया था। उन्होंने कहा कि अब केंद्र में मोदी सरकार फुल बहुमत में है इसके बाबजूद भी बीजेपी महिला आरक्षण बिल को पास नही करवा पा रही है। जिससे पता चलता है कि बीजेपी महिला विरोधी है। जैनब चंदेल ने कहा कि बीजेपी शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार भी बढ़े हैं।


| All Rights Reserved | Website By :