हिमाचल आजकल
ऊना। हिमाचल के ऊना जिले की हरोली के औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 कामगारों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। जबकि 14 कामगार झुलस गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सियान अस्पताल बाथड़ी में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि दो घायल कामगारों की हालत गंभीर बनी हुई मिली सूचना के मुताबित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट सुबह करीब 10.15 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोट के समय फैक्टरी में लगभग 35 लोग काम कर रहे थे। फैक्टरी में अचानक र धमाके के बाद वहरं आग भडक़ गई। पुलिस मौके पर पूरे घटना की छानबीन कर रही है।


| All Rights Reserved | Website By :