हिमाचल आजकल
शिमला। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि शिमला, कांगड़ा और बिलासपुर जिला में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तीन नए शाखा कार्यालय खोले जाएंगे। यह जानकारी उन्होंने मंगलवार को क्षेत्रीय बोर्ड कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआईसी) निगम की 40वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इन तीन शाखा कार्यालयों के लिए भारत सरकार ने सैद्घांतिक अनुमति प्रदान कर दी है। उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शीघ्र ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम का मेडिकल ट्रिब्यूनल भी गठित किया जाएगा। यह मामला राज्य सरकार के प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला में ईपीएफआे के तहत पंजीकृत संस्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां ईएसआईसी व्याप्त नहीं है। इन संस्थानों को भी ईएसआईसी के तहत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा प्रदेश में प्रदान की जा सुविधाआें को मजबूत किया गया है। निगम द्वारा उद्योगों में कार्यरत्त कामगारों की सुविधा के लिए हर माह 15 तारीख को विभिन्न उद्योग परिसरों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ईएसआईसी के अधिकारियों को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


| All Rights Reserved | Website By :