Sunday, April 12, 2026

आनंद शर्मा को उद्घाटन की अनुमति न देने पर भडक़ी शिमला शहरी कांग्रेस

हिमचाल आजकल

शिमला। जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता प्रदेश से राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा के प्रस्तावित उद्घाटन की अनुमति न देने के विरोध में आज रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे मोन धरना प्रदर्शन किया।  करीब आधे घंटे मौन धरने के बाद काग्रेस कार्यकर्ता  जिलाधीश के कार्यालय में पहुंच कर जिला प्रशासन के इस तरह के रवैया का विरोध किया। कांग्रेस के कार्यकर्ता जिलाधीश कार्यालय के बाहर डटे रहे और जिला प्रशासन से जनहित मे उद्घाटन की इजाजत की मांग करते रहे।

शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार जानबूझकर कर अंतिम समय मे उनके नेता आनंद शर्मा के प्रस्तावित कलस्टन में सामुदायिक भवन व मशोबरा में वृद्घ आश्रम के उद्घघाटन पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की मर्यादाआें का हनन है। यह दोनों भवनों का निर्माण उनके सासंद निधि से हुआ है,इसलिए उनके अधिकारों का प्रदेश सरकार ने हनन किया है जिसे सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने  कहा कि भाजपा की सरकार इन कामों का श्रेय लेने की कोशिश रही है जो एक राजनैतिक षडय़ंत्र है। उन्होंने कहा कि ये कार्य पिछले 15 सालों  से चल रहे  थे  लेकिन ये सरकार लोगों के हित के काम को नही होने दे रही है। चौधरी ने कहा कि अगर फिर भी उदघाटन की अनुमति नही मिलती है तो कांग्रेस पार्टी सडक़ों पर उतर कर आन्दोलन करेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान, प्रदेश सचिव सुशांत कपरेट, आनन्द कौशल, बलदेव ठाकुर व यशपाल तनाईक, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के पूर्व अध्यक्ष अरूण शर्मा व प्रदीप कुमार भुजा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चन्देल, पूर्व मेयर सोहन लाल, श्रीकांत शर्मा, राजेश वर्मा, भूपेन्द्र कंवर, कांशी राम, राम कृष्ण शांडिल, सैन राम नेगी, अतुल गौतम, धरेन्द्र गुप्ता, नीरज बख्शी जीत राम पंवर, रवि राणा, पार्षद तनुजा चौधरी, दिवाकर देव व शारदा चौहान, महेन्द्र चौहान, मोहन नेगी, शशि ठाकुर, पुष्पा शोभटा, रिकूं वर्मा, रितू चौहान, अंकुश कुमार, घनश्याम, अमृत पाल, उषा दिवान्टा, मधु कंवर, रूचिका, डिम्पल व अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles