Saturday, April 11, 2026

एसजेवीएन की अधीनस्थड अरुण पावर कंपनी ने 6333 करोड़  के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन लिमिटेड की नेपाल में एक अधीनस्थम कंपनी एसजेवीएन अरुण-3 पावर डेवलपमेंट ने  भारत और नेपाल के बैंकों के कंसोर्टियम के साथ 6333.40 करोड़ रुपए के ऋण की निकासी के लिए सावधि ऋण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। एसबीआई इंडिया और पीएनबी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम में नेपाल के एक्जिम बैंक,  केनरा, यूबीआई और एवरेस्ट बैंक  तथा नबील बैंक कंसोर्टियम सदस्य हैं। सावधि ऋण हस्ताक्षर समारोह में एसजेवीएन के  अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा व  ए$के सिंह, निदेशक (वित्त) के अतिरिक्ता वरिष्ठ अधिकारियों में  राजेश कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (बीडीई) प्रमुख (संपर्क कार्यालय) एवं  एएम झा, मुख्य महाप्रबंधक (वित्तस एवं लेखा) उपस्थित थे।

इस अवसर पर नंद लाल शर्मा ने  कहा कि एसजेवीएन की नेपाल में 900 मेगावाट अरुण-3 एचईपी के निर्माण को फरवरी 2025 में परियोजना के विकास समझौते में निर्धारित कमीशनिंग से एक वर्ष पहले, वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूरा  किया जाएगा। दस्तावेजों पर कंसोर्टियम बैंकों के संबंधित हस्ताक्षरकर्ताआें की और एसएपीडीसी से श्री जितेंद्र यादव, मुख्य वित्त अधिकारी, एसएपीडीसी द्वारा हस्ताक्षर किए गए। उनका कहना है कि  एसजेवीएन अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थए कंपनी एसजेवीएन अरुण-3 पावर डेवलपमेंट के माध्यम से नेपाल में 900 मेगावाट की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना को कार्यान्वित कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना निर्माण के अग्रिम चरण में है तथा इसे वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नंद लाल शर्मा ने बताया कि परियोजना के पूरा होने में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा, जिससे न केवल एसजेवीएन अपितु नेपाल सरकार को भी बहुत लाभ होगा, जो देश के औद्योगिक विकास के लिए बुनियादी ढांचे के रूप में विद्युत की आपूर्ति आरंभ कर देगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles