हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिए समन्वय समिति व रणनीति,घोषणा पत्र,मीडिया प्रबंधन समिति के अलावा वोटर एनरोलमेंट व कैंपेन कमेटियों का गठन कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इन समितियों का गठन कर कर दिया है।
चुनाव समन्वय समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त,तेजेंद्र पाल सिंह,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू,पूर्व विधायक हर्ष महाजन, विधायक रोहित ठाकुर, विधायक अनिरुद्घ सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक नंद लाल,राजेंद्र राणा,कांग्रेस महासचिव विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विक्रमादित्य सिंह,मोहन लाल ब्राक्टा,पूर्व विधायक आदर्श सूद,हरभजन सिंह भज्जी व प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा को शामिल किया गया हैं।
रणनीतिक समिति में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महासचिव महेश्वर चौहान, प्रभारी शिमला शहरी हरिकृष्ण हिमराल, हरीश जनारथा, अरूण शर्मा,यशपाल तनाईक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,एनएसयूआई अध्यक्ष छतर ठाकुर,कांग्रेस सचिव अमित नंदा, इंद्रजीत सिंह, धर्मपाल ठाकुर,सत्यजीत नेगी,संजीव कुठियाला के अतिरिक्त सभी मौजूदा पार्षद व पूर्व नगर निगम शिमला के पार्षद इस समिति के सदस्य शामिल किए गए है।
घोषणा पत्र कमेटी में हर्ष महाजन,जितेंद्र चौधरी, यशवंत छाजटा, आनंद कौशल, पूर्व महापौर सोहनलाल, प्रो$ बीएल विन्टा, शर्मिला पटियाल, सुशांत कपरेट व राकेश चौहान पांडे को शामिल किया गया है।
मीडिया मैनेजमेंट कमेटी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान, दीपक शर्मा,आईएन मेहता, किरण धंटा, बलदेव ठाकुर,कुशल मुगटा, कुमारी रीना, मोनीता चौहान, सौरभ चौहान व राजेश वर्मा को शामिल किया गया है।
वोटर एनरोलमेंट कमेटी में पूर्व विधायक आदर्श सूद,अनुराग शर्मा,जैनब चंदेल,निगम भंडारी, वेद प्रकाश ठाकुर,पवन चौहान,पूर्व महापौर सोहन लाल, जैनी प्रेम,मनोज कुमार,यदोपति ठाकुर,इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा,छतर सिंह ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष कुसम्पटी रामकृष्ण शांडिल,ग्रामीण गोपाल शर्मा,सेनराम नेगी व पूर्व पार्षद मोहिंदर चौहान को शामिल किया गया है। इसके अलावा नगर निगम शिमला के सभी वार्ड प्रधान भी इस समिति के सदस्य होंगे।
चुनाव कैंपेन कमेटी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विप्लव ठाकुर,कौल सिंह ठाकुर,कुलदीप कुमार,सुखविंदर सिंह सुक्खू,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा,राजेश धर्माणी, रामलाल ठाकुर,रोहित ठाकुर, अनिरुद्घ सिंह,रघुवीर सिंह बाली,सयुंक्त सचिव गोकुल बुटेल,विधायक आशा कुमारी,जगत नेगी, धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, नंदलाल, मोहनलाल ब्राक्टा, विक्रमादित्य सिंह, विनय कुमार, लखविंदर राणा, संजय अवस्थी,पवन काजल, आशीष बुटेल,भवानी सिंह पठानिया, सतपाल रायजादा, राजेन्द्र राणा,इंद्रदत्त लखनपाल, ,सुंदर ठाकुर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर,कांग्रेस महासचिव दवेंद्र जग्गी,हरिकृष्ण हिमराल के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पूर्व विधायक सभी अग्रणी संगठनों के प्रमुख भी इस समिति के सदस्य को शामिल किया गए है।


| All Rights Reserved | Website By :