Saturday, April 11, 2026

विधायकों की जासूसी कर रही सरकार: मुकेश अग्रिहोत्री

हिमाचल आजकल

शिमला।  विधानसभ में प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री ने सरकार पर विधायकों की जासूसी का आरोप लगाया है। सरकार विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों  की जसूसी करवा रही है। सरकार ने पीएसओर  को ही पेगासस बनान  दिया है। वीरवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद  मुकेश अग्रिहोत्री ने सदन में यह मामला उठाया।

उनका कहना था कि पीएसओ को विधायकों की लोकेशन के बारे में पूछा जा रहा है। सीर्आडी ने इसके लिए एक व्हटस ऐप बनाया  है। इससे  विधायकों की निगरानी की जा रही है। सरकार विधायकों के पीएसओ की मुखबिर बनाना चाहती है।  उन्होंने कहा कि विधायक सत्तपाल रायजाद के स्टाफ  को सीआईडी द्वारा पैसों का लालच दिया  गया है। सरकार इस मामले में कारवाई करें।

विधायकों की जासूसी के सरकार ने नहीं दिए आदेश: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायकों  की जासूसी करना एक गंभीर मामला है। सरकार की ओर से पुलिस विभाग  को इस तरह के कोई आदेश नहीं दिए है। पीएसमओ विधायक  के विश्वास का होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  उन्होंने कहा कि ये मैसेज कहां से आया है और इसका स्रोत कितना विश्वनीय है, मालूम नहीं। जब वे विधायक थे तो पुलिस मुख्यालय से ऐसे  मैसेज आते थे। अगर फिर भी एेसा कुछ है तो पीएसआे ने पुलिस विभाग के लिए कम और विधायक के लिए ज्यादा वफादारी दिखाई है। अगर इसमें सच्चाई पाई तो कारवाई करेंगे। रूटीन में मैसेज किए जाते हैं। सरकार को विधायक की सुरक्षा की जिम्मेवारी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles