हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल विधानसभा में शुक्रवार को यूक्रेन में फंसे हिमाचली छात्रा का मामला गंजा। प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अगिनहोत्री ने कहा कि मुकेश अग्रिहोत्री ने यूक्रेन में फंसे हिमाचल बच्चों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे हिमाचली के छात्र वीडियो जारी करके वापस लाने की गुहार लगा रहे है। यह गंभीर मामला है। यूक्रेन में करीब 130 छात्र फंसे हुए है। उनका कहना था कि छात्रों को वापस कैसे लाना है इस बारे केंद्र व प्रदेश सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। छात्रों के अभिभावक काफी परेशान है। अभिभावक कई जगह अधिकारियों से बच्चों को वापस लाने के लिए संपर्क कर रहे है। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि एयर इंडिया ने टिकट मंहगे कर दिए। टिकट के दाम 2 लाख से 2.50 लाख रूपए तक कर दिए गए है। ऐसे में छात्रों की परेशानी ओर बढ़ गई है।

यूक्रेन से छात्रों को वापस लाने के प्रयास जारी: जयराम ठाकुर
उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यूक्रेन में फंसे हिमाचली छात्रों का मामला काफी गंभीर है। पिछले दो दिनों से यूक्रेन में हालत काफी गंभीर बने हुए है। छात्रों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार छात्रों को वापस लाने में हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इसके लिए एक हेल्पलाइन जारी की है। अब तक हेल्पलाइन के तहत 60 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। हेल्पलाइन के मध्यम से यूक्रेन में फंसे हिमाचल छात्रों का सही आकंड़ा पता चल पाएगा। मुख्यमंत्री ने सदन में जानकारी दी है कि इस मामले में उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री को पत्र लिखा है। प्रदेश सरकार इस मामले में केंद्र सरकार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि यूकेन में करीब 20 हजार भारतीय फंसे हुए है। ज्यादातर छात्रा यूक्रेन मेडिकल की पढ़ाई करने जाते है। वहां के दुतावास को चाहिए कि बच्चों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को गंभीरता से ले रहे है।


| All Rights Reserved | Website By :