हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले में सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। इस मामनले में अधिकारियों को जांच के आदेश भी दिए हैं। यह घटना 22 फरवरी की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधायक ने शिकायत करने में देरी की है। जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि को किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की अनुमति दी जा सकती है। वह चाहे पुलिस अधिकारी हो या कोई और अधिकारी हो। लेकिन व्यवहार में शालीनता का होना बेहद जरूरी है।

शनिवार को प्रश्नकाल शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने सदन में कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह के साथ सब इन्सपेक्टर द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार का मामला उठाया। इस मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार ट्रैफिक जाम के कारण वाहनों को नियंत्रित करते हुए भी पुलिस कर्मी व्यवहार बदल सकते हैं पर शालीनता जरूरी है। इस पूरे मामले की पुलिस अधिक्षक शिमला द्वारा जांच की जा रही है।

मुकेश अग्रिहोत्री ने सदन में उठाया दुव्र्यवहार का मामला
प्रदेश विधानसभा में शनिवार को सदन का कार्यवही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने सदन में कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह से दुर्व्यवहार का मामला उठाया। उनका कहना था कि ने पुलिस सब इंस्पेक्टर ने शिमला के ओल्ड बस स्टेंड पर विधायक अनिरुद्घ सिंह के साथ दुव्र्यवहार किया। विधायक से धक्का मुक्की की। इससे पहले विधायक खुद मुख्यमंत्री और आशा कुमारी के साथ ऐसी घटना घट चुकी है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सब इन्पेक्टर के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव भी दिया है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि इस मामले को विशेषाधिकार हनन समिति के पास भेजा जा रहा है। इसके अलावा प्रधान सचिव गृह को भी कार्रवाई के लिए यह मामला भेजा गया है।


| All Rights Reserved | Website By :