Sunday, April 12, 2026

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की बधाई दी

हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और शिवरात्रि हिमाचल प्रदेश में मनाए जाने वाले मुख्य पर्वों में से एक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिवरात्रि का यह पावन अवसर लोगों के जीवन में खुशहाली और प्रसन्नता लाएगा।
जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्रदेश के लोग प्राचीन काल से ही पारम्परिक उल्लास के साथ शिवरात्रि का पर्व मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कामना की कि शिवरात्रि का त्यौहार आपसी भाइचारे को सुदृढ़ कर प्रदेश के लोगों के जीवन में नई उमंग और उत्साह का संचार करने में सहायक सिद्ध होगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles