हिमाचल आजकल
शिमला। माकपा ने रूस व यूक्रेन के बीच युद्घ के चलते यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। माकपा ने मांग की है कि सरकार कूटनीतिक कदम उठाकर यूक्रेन व रूस सरकार से अधिकारिक रूप से बातचीत के माध्यम से वहां फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित वापिस भारत लाने के संजीद्गी से हरसंभव प्रयास करें माकपा के जिला सचिव संजय चौहान ने कहा कि सरकार यूक्रेन के भारतीय दूतावास को वहां के विभिन्न शहरों व बर्डरो पर फंसे छात्रों को सहयोग के लिए सक्रियता से कार्य करने के आदेश जारी करें ताकि उन्हें वहां से शीघ्र सुरक्षित निकाला जा सके और वहाँ पर उन्हें मूलभूत आवश्यकताओं का संकट न हो।
उनका कहना है कि यूक्रेन में करीब 20 हजार से अधिक भारतीय छात्र विभिन्न शहरों के विश्विद्यालय में मेडिकल व अन्य विषयों की पढ़ाई करते हैं। विभिन्न माध्यमों से खबरों के अनुसार आज भी करीब 15 हजार से अधिक छात्र यूक्रेन के विभिन्न शहरों व बर्डर पर वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं। परन्तु युद्ध के चलते रूस की सेना द्वारा हमलों की तीव्रता बढऩे से अब संकट गंभीर होता जा रहा है और इन छात्रों के पास भोजन, पानी, दवाओं जैसी मूलभूत आवश्यकताआें की कमी के कारण मानसिक प्रताडऩा बढ़ रही है।


| All Rights Reserved | Website By :