Saturday, April 11, 2026

नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज , कांग्रेस की घोषणा पत्र कमेटी करेगी मंथन

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अब चुनाव का खाका तैयार करनी में जुट कई है। इस कड़ी में  प्रदेश कांग्रेस की घोषणा पत्र कमेटी की बुधवार को अहम बैठक होने जा रहा है।  इसके अलावा   कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करना शुरू कर दिया है।

नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए अब सरगर्मियां तेज होने लगी है। बीते दिन प्रदेश भाजपा ने भी नगर  निगम चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कमान सौंपी है। नगर निगम शिमला के चुनाव में अभी तक कांग्रेस व भाजपा में सीधा मुकाबला होता रहा है। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के नगर निगम शिमला का चुनाव लडऩे  के सकेंत मिलने लगे है।  नगर निगम शिमला के चुनाव मई महीने में होने है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस घोषणा पत्र कमेटी  की बुधवार को अहम बैठक होने जा रही है। कांग्रेस की घोषणा पत्र कमेटी नगर निगम चुनावी मुद्दों पर चर्चा करेगी। शहर की कौन सी बड़ी समस्या है जिन्हें घोषणा पत्र में शामिल किया जाना है।  कांग्रेस की घोषणा पत्र कमेटी पूर्व मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता हर्ष महाजन के अध्यक्षता में बनाई गई है। घोषणा पत्र कमेटी में शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, सुशांत कपरेट, आनंद कौशल, सोहन लाल, राकेश चौहान और बीएल बिंटा को शामिल किया गया है। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles