हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम शिमला चुनावों के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस ने नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने पर मंथन करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में घोषण पत्र कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में घोषणा पत्र को लेकर अहम चर्चा की गई। घोषणा पत्र कमेटी की बैठक में राजधानी शिमला में लोगों से जुड़े म्ददों को घोषणा पत्र में शामिल करने के सुझाव दिए गए।
कुलदीप राठौर ने कहा कि नगर निगम के मेनीफेस्टो, घोषणा पत्र के प्रारूप पर चर्चा करते हुए कहा कि घोषणा पत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को विशेष प्रमुखता दी जानी चाहिए। इसमें नगर निगम में शामिल किए गए उन नए क्षेत्रों में लोगों को राहत व सुविधा देने का विशेष जिक्र किया जाएगा। इन क्षेत्रों में भाजपा शासित नगर निगम ने कुछ नही दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम की कार्यप्रणाली से लोग दुखी है। भाजपा ने शहर के लोगों से कोई भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया। इसलिए इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए सभी को एकजुटता के साथ जीत दर्ज करने के प्रयास करने होंगे।
बैठक में पूर्व मंत्री कांग्रेस के उपाध्यक्ष हर्ष महाजन,पूर्व विधायक आदर्श सूद,पूर्व महापौर सोहन लाल, मनोज कुमार,सेवादल चीफ अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, वेद प्रकाश ठाकुर,सुशांत कपरेट,राकेश चौहान,आनंद कौशल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,एनएसयूआई के अध्यक्ष छतर सिंह,इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा,सेनराम नेगी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,भूपेंद्र कवंर,पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर,महेंद्र चौहान,प्रोफेसर बीएल बींटा, राजेश वर्मा व पवन चौहान भी मौजूद थे।


| All Rights Reserved | Website By :