Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस का सदस्यता अभियान समय प पर पूरा किया जाए: दीपा दासमुंशी

हिमाचल आजकल

शिमला, प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान की पीआरओ पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दासमुंशी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान तय सीमा  तक पूरा किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि चूंकि पार्टी का डिजिटल सदस्यता अभियान भी शुरू हो गया है इसलिए इस कार्य मे ओर तेजी लाने की आवश्कता है।उन्होंने  पार्टी में अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने पर जोर दिया।

शुक्रवार को जिला शिमला शहरी व ग्रामीण के पार्टी सदस्यता अभियान के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए  दीपादास मुंशी ने कहा कि शिमला जिला में संगठन बहुत ही मजबूत है।उन्होंने सदस्यता अभियान में युवाओं और महिलाओं को शामिल करने पर बल देते हुए कहा कि इससे इस कार्य मे ओर  तेजी आएगी।उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में इस सदस्यता अभियान से सगंठन ओर मजबूत होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।उन्होंने कहा कि हाल ही के उप चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत से लोगों में भी कांग्रेस के प्रति  जोश है।
राठौर ने कहा कि वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से आगे बढे है।प्रदेश में सगंठन मजबूती से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शिमला नगर निगम चुनाव भी जीतेगी और विधानसभा चुनावों में भी जीत का परचम लहरायेगी।
राठौर ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।इसके लिए सभी को फॉर्म उपलब्ध करवाए जा रहे है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सदस्यता अभियान 19 नव, को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की उपस्थिति में शुरू किया गया था जो प्रदेश में निरंतर चल रहा है।उन्होंने कहा कि वह स्वम् भी इस पूरे अभियान पर अपनी नज़र रखे हुए है जिससे यह तय समय पर पूरा हो सके।
सदस्यता अभियान की एपीआरओ शमीमा रैना ने कहा कि इस अभियान को एक चेलेंज के तौर पर लेते हुए इसे तय समय पर पूरा करना होगा।उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में सगंठन को ओर मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, महासचिव एवं जिला परिषद चेयरपर्सन च्रन्द्रप्रभा नेगी, पूर्व विधायक आर्दश सूद, सचिव हरिकृष्ण हिमराल, राजेन्द्र वर्मा, धर्मपाल ठाकुर, बलदेव ठाकुर, राकेश नेगी, राजेश सेकटू,सोनिया चौहान, जिला अध्यक्ष शिमला ग्रामीण यशवंत छाजटा, शिमला शहरी अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी,, पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर भैक, जिला उपाध्यक्ष सुरेश नागटा, भूपेन्द्र कंवर, श्रीकांत कांशी राम शर्मा, महासचिव राजेश वर्मा, रूपेश कनवल, रमेश शर्मा, के. एस. रोहाल, महेन्द्र राज्टा, प्रमोद चैहान, सैन राम नेगी, ब्लाॅक अध्यक्ष नरेन्द्र कंवर, गोपाल शर्मा, कुलतार सिंह कुल्ला, सतीश वर्मा, मोती लाल ढेरटा, एस.सी. विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र कौशल, आकाश सैणी, अंकुश कुमार गोनू, उमा वर्मा घनश्याम व् अन्य फ्रटंल संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यर्ता मौजूद रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles