हिमाचल आजकल
शिमला।प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार को शिमला में विधानसभा का घेराव किया। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने विधानसभा के नजदीक चौड़ा मैदान में हल्ला बोला। इस दौरान न युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढक़र प्रदर्शन करने लगे। इस बी युवा कांग्रेस के कार्यकताआें और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार की विदाई तय है। हिमाचल के बेरोजगार सरकार का तख्ता पलट करेंगे। प्रदेश सरकारी भर्तियों में फर्जीवाड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा सरकार 80 हजार करोड़ का कर्जा लिया है। कांग्रेस ने सरकार केखिलाफ चार साल से लड़ाई लड़ी है।
मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय
अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ है।कांग्रेस सत्ता में आते ही
पुरानी पेंशन को बहाल करेगी। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप
राठौर ने कहा युवा कांग्रेस टीम ने तानाशाही सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से मोर्चा खोला है। पिछले तीन साल से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सरकारों की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध कर रहे हैं। हिमाचल में भाजपा के सत्ता पर रहते हुए चार उप चुनावों में हराया है। सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस ने करारी मात दी है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, प्रदेश कांग्रेस के
सह प्रभारी संजय दत्त, युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और
युकां के प्रदेश प्रभारी अमर प्रीत लाली युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी
भी मौजूद रहे।
शिमला में विधानसभा के बाहर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :