Saturday, April 11, 2026

ख्यमंत्री ने आरकेएमवी  में 6 करोड़ लागत से नव-निर्मित बी-ब्लॉक भवन का लोकार्पण किया


हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में छः करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बी-ब्लॉक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने छोटा राज्य होने के बावजूद विकास के मामले में देश के अन्य बड़े राज्यों का पथ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश का अग्रणी राज्य है। प्रदेश सरकार प्रदेश के कुल बजट का लगभग 16 प्रतिशत शिक्षा पर व्यय कर रही है।
 जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को गुणात्त्मक और रोजगार उन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश के ऊर्जा राज्य के रूप में भी जाना जाता है और देश की लगभग 25 प्रतिशत ऊर्जा क्षमता राज्य में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आने वाले वर्षों में राज्य की लगभग 23000 मेगावाट ऊर्जा के उपयोग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि 60 यूनिट बिजली की खपत पर जीरो बिलिंग की जाएगी और 61 से 125 यूनिट की खपत पर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट एक रुपये की रियायती दर पर सस्ती बिजली प्रदान की जाएगी। जय राम ठाकुर ने बालिकाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई और विकल्प नहीं है और आज के प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles