Saturday, April 11, 2026

चुनाव नतीजों के बाद हिमाचल कांग्रेस नए सिरे से सोचने को मजबूर

हिमाचल आजकल
शिमला। पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत ने हिमचाल कांग्रेस को नए सिरे सोचने पर मजबूर कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस  के कई वरिष्ठ नेता अब शिमला नगर निगम और विधानसभा चुनाव के लिए नए तरीके से रणनीति बनाने की वकालत करने लगे है।  पंजाब व उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आमी पार्टी से कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अब हिमाचल को लेकर अब प्रदेश कांग्रेस के नेता पार्टी के केंद्रीय नेताओं को अपनी फीडबैक देने लगे है। हिमाचल में अगले कुछ महीनों में दो अहम चुनाव होने जा रहे है।  कांग्रेस के लिए कई मायनों में यह चुनाव अहम भी है। नगर निगम शिमला के चुनाव मई महीनें में होने है। जबकि विधानसभा के चुनाव नवंबर महीने में होने जा रहे है। लिहाजा  कांग्रेस के पास चुनाव की तैयारी करने के लिए कुछ महीने का वक्त बचा है। अहम बात यह है कि पंजाब चुनाव में आप की प्रचंड जीत ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को नए सिरे से मंथन करने पर मंजबूर कर दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि  इन चुनाव  में पार्टी को बड़े स्तर पर
नुकसान न हो इसके लिए  पार्टी संगठन में व्यापक स्तर पर फेरबदल करने की भी रणनीति बनाई जा रही है।  कांग्रेस के  नेता भी मानते है कि आम आदमी पार्टी के चुनाव लडऩे से ज्याद नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ सकता है। ऐसे में अभी से विधानसभा व नगर निगम चुनाव में आप के बढ़ते वर्चस्व को रोकने के लिए  ठोस रणनीति बनानी  होगी।
बड़े

बड़े फैसले लेने की भी मिल रहे संकेत

हिमाचल में अगले कुछ दिन कांग्रेस के लिए काफी अहम  है। कांगेस आलकामान हिमाचल कांग्रेस को लेकर कई बड़े फैसले ले सकता है। यहां तक की  कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता यह मामला  अपने स्तर पर कांग्रेस आलाकमान के सामने उठाने  की भी रणनीति तैयार कर रहे है। फिलहाल हिमाचल में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। हॉली के बाद प्रदेश कांग्रेस में मंथन का दौर जारी हो जाएगा। इससे  पहले प्रदेश कांग्रेस के नेता एक एक करके आलाकमान के सामने प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अपने अपनी दावेदारी पेश करते रहे है। लेकिन अब पिछले कुद दिनों से राजनीतिक हवा बदल गई है। अलबत्ता प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं को मंच पर इक्कटठा करने के प्रयास भी तेज हो जाएंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles