

हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में हुए उपचुनाव में करारी हार के बाद भाजपा में अब नए समीकरण उभरने के आसार नजर आने लगे है। इस कड़ी में भाजपा आलाकमान ने प्रदेश के दो मंत्रियों को दिल्ली तलब किया है। प्रदेश भाजपा की भविष्य की राजनीति को लेकर अब दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। उप चुनाव में भाजपा मंडी लोकसभा के अलावा जुब्बल कोटखाई, अर्की व फतेहपुर विधानसभा चुनाव हार गई थी। इसके बाद भाजपा में उठापाठक की स्थिति बनी हुई है। बागवानी मंत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह तकनीकी मंत्री रामलाल मारकंडा ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की है। इस दौरान उप चुनाव में हुई पार्टी की हार पर गहन मंथन किया गया। इससे पहले प्रदेश भाजपा ने अपने स्तर पर हार के कारणों की समीक्षा की थी। लेकिन अब भाजपा आलाकमान ने उपचुनाव में चारों सीटों पर हुई हार को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।


| All Rights Reserved | Website By :