Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय शक्ति सदन  हिमाचल  का फोर स्टार गृहा रेटिंग हासिल करने वाला पहला भवन बना

हिमाचल आजकल

शिमला । एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक) गीता कपूर ने नई दिल्ली में आयोजित एक  समारोह के दौरान एसजेवीएन के कारपोरेट मुख्यालय, शक्ति सदन, शिमला को ग्रीन रेटिंग फर एन्टीग्रेटेड हैबिटेड एसेसमेंट (गृह) काऊंसिल द्वारा फोर स्टार सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। इस समारोह की अध्यक्षता  लीना नंदन, सचिव (पर्यावरण), भारत सरकार द्वारा की गई।

उन्होंने  बताया कि शक्ति सदन को ग्रीन बिल्डिंग कन्सेप्ट के साथ डिजाइन किया गया है। 500 से अधिक कर्मचारियों को समायोजित करने के लिए 15200 वर्ग मीटर के निर्मित क्षेत्र के साथ  भवन और कई अनूठी विशेषताएं हैं, जिनमें ऊर्जा जरूरतों के लिए 100 किलोवाट सोलर एनर्जी सिस्टयम एवं 40 किलोवाट सौर वाटर हीटिंग सिस्टाम शामिल हैं। भवन में 90,000 लीटर अपशिष्ट जल को रिसाईकिल करने की क्षमता वाला एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किया है। कार्यालय परिसर में प्रति दिन 250 किलोग्राम की क्षमता के साथ ठोस जैविक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कंपोस्टिंग मशीन और जल संरक्षण के लिए वर्षा जल संचयन सिस्टथम भी है, जो 50,000 लीटर वर्षा जल को संग्रहित कर सकता है।

गीता कपूर ने आगे कहा कि शक्ति सदन यह रेटिंग प्राप्त करने वाला हिमाचल प्रदेश राज्य का पहला भवन है जो प्रत्येक एसजेवीनाइट के लिए गर्व का क्षण है। इसके अलावा इस वर्ष शक्ति सदन गृहा द्वारा यह रेटिंग प्राप्त करने वाला एकमात्र सीपीएसयू भवन है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles