शुक्रवार को भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेस विधायक
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को अपनी टीम के साथ अलवर में राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हिमाचल मंत्रिमंडल के लेकर दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मंत्रिमंडल के नामों पर चर्चा की। इसके अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात की।
हिमाचल कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में चर्चा की गई है। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में अभी और वक्त लगा सकता है।उधर, वीरवार को मुख्यमंत्री सहित सभी विधयकों ने मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुकला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही। मुख्यमंत्री का अगले हफ्ते शिमला वापस लौटने का कार्यक्रम है। मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय व जातीय संतुलन जाएगा है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में वरिष्ठता का ध्यान रखा जाना है।

उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सभी विधायकों के साथ शुक्रवार को अलवर में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री सहित सभी विधायक वीरवार को अलवर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अलवर में हिमाचल के कांग्रेस विधायकों के साथ एक बैठक भी करने जा रहे है। इस दौरान मुख्यमंत्री राहुल गांधी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों से अवगत कवांएगे। इसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने विधायकों के साथ दिल्ली लौट आएंगे। बहरहल मंत्रिमंडल विस्तार में अभी और समय लगने के आसार नजर आने लगे ।


| All Rights Reserved | Website By :