हिमाचल आजकल
शिमला। विधायक राजेश धर्माणी, संजय रतन और सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान से एेसा प्रतीत होता है कि पूर्व मुख्यमंत्री नई दिल्ली के अपने केंद्रीय नेतृत्व को खुश करने के लिए इस तरह के निराधार एवं तथ्यहीन वक्तव्यों का सहारा ले रहे हैं। इन विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार को प्रदेश के लोगों द्वारा पांच साल के लिए भारी जनादेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार अपनी सभी दस गारंटियों और अन्य चुनावी वायदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्घ है और प्रदेश की बागडोर संभालने के पहले दिन से ही इन पर गंभीरता से कार्य करना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए क्योंकि कांग्रेस सरकार को राज्य की बागडोर संभाले अभी कुछ ही दिन हुए हैं।
राजेश धर्माणी, संजय रतन व सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंत में चुनावी लाभ लेने के लिए प्रदेश में कई संस्थानों को खोलने और स्तरोन्नत करने की घोषणा कर दी और इन संस्थानों के लिए बजट तक का प्रावधान नहीं किया गया था तथा इनका एकमात्र लक्ष्य लोगों को झूठे चुनावी प्रलोभन देकर भ्रमित करना था। उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे और नियमों के विरुद्घ खोले गए सभी संस्थानों का उद्देश्य केवल मतदाताआें को लुभाना मात्र ही था। उन्होंने कहा कि जनता की मांग एवं आवश्यकताआें को ध्यान में रखते हुए एक भी नया संस्थान नहीं खोला गया और न ही स्तरोन्नत किया गया। उन्होंने कहा कि बिना बजट एवं योजना के खोले गए एेसे संस्थानों को राज्य सरकार ने बंद करने का निर्णय लिया है और इन सभी की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के उपरांत यदि कोई संस्थान व्यावहारिक पाए जाते हैं, तो सरकार उचित बजट प्रावधान करके उन्हें फिर से खोलने पर विचार कर सकती है।


| All Rights Reserved | Website By :