हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड के 32 कार्यालय बंद किए हैं, उससे साफ दिखता है कि सुक्खू सरकार केवल बदला बदली के भाव से काम कर रही है और उनको हिमाचल के समग्र विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2022 से सभी कार्यालयों को बंद करने की बात की भाजपा कड़ी निंदा करती है। यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस सरकार केवल मात्र बदला बदली की भावना से काम करना जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताआें ने तय किया है कि जिस जिस डिवीजन और सब डिवीजन में इन 32 कार्यालय को बंद किया गया है उन सभी मंडलों में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए बंद किए गए बिजली बोर्ड के कार्यालयों का ब्यौरा भी दिया जाएगा। इनमें शलाई, पोंटा साहिब , पच्छाद , रोहरू, सोलन, रेणुका जी, शिमला ग्रामीण सुजानपुर, सिराज, सुलहा, चुरहा, रामपुर, घुमारवीं और झंडुत्ता अपने-अपने मंडलों द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।


| All Rights Reserved | Website By :