हिमाचल आजकल
शिमला। लाहौल स्पीति के नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रवि दिल्ली में ठाकुर स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। रवि ठाकुर को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिछले दिनों रवि ठाकुर राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को कांग्रेस विधायक तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अब उनकी हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है कि रवि ठाकुर की जल्द अस्पताल से छुट्टी हो सकती है। डाक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।


| All Rights Reserved | Website By :