Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन का 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस बेस्ट परफर्मिंग हाइड्रो सेक्टर प्रोजेक्ट घोषित

हिमाचल आजकल

शिमला।  एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  नंद लाल शर्मा  ने कहा कि कंपनी के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने बेस्ट परफर्मिंग हाइड्रो सेक्टर प्रोजेक्टश् का अवार्ड हासिल किया। यह अवार्ड सततशील ऊर्जा, विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा में उत्ष्टता के लिए श्प्रकाशमयश् 15वें एनर्शिया अवार्ड्स 2022 इंडिया एंड साऊथ एशिया अवार्ड के दौरान प्रदान किया गया। उन्होंंने  बताया कि एसजेवीएन के पास जलविद्युत, सौर और पवन परियोजनाओं का सुदृढ़ नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो है और वर्तमान में 2091.5 मेगावाट ग्रीन ऊर्जा का उत्पादन कर रहा है। एसजेवीएन सभी पर्यावरणीय कानूनों और शर्तों का निरंतर अनुपालन करता आ रहा है। एनजेएचपीएस में उल्लेखनीय पर्यावरण प्रबंधन उपाय किए गए हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर और विश्व बैंक द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस ने दिनांक 29 अगस्त 2022 को विद्युत स्टेशन ने गत रिकर्ड को पार करते हुए 39.526 मियू ऊर्जा का उत्पादन करके एक दिन में सर्वाधिक ऊर्जा उत्पादन का नया रिकर्ड स्थापित किया है।

नंद लाल शर्मा ने कहा कि ष्यह अवार्ड एसजेवीएन द्वारा स्वच्छ, ग्रीन और नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से सततशील विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने में उद्यम उत्ष्टता और क्षेत्रीय निष्पा्दन को मान्यता प्रदान करता है।  एसजेवीएन एक जिम्मेदार कारपोरेट निकाय के रूप में अपनी सामाजिक प्रतिबद्घता को पूरा करने के लिए प्रतिबद्घ है और सदैव अपने स्टे्कहोल्डारों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास करता है। उन्होंने वर्ष 2070 तक हमारे देश को कार्बन मुक्तय बनाने की भारत सरकार की प्रतिबद्घता में योगदान देने के एसजेवीएन के संकल्प को दोहराया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles