Monday, January 12, 2026

26 जनवरी से देशभर में हाथ से हाथ जोडों अभियान शुरू करेगी कांग्रेस : अखिलेश प्रताप सिंह

10 लाख बूथें पर शुरू किया जाएगा हाथ से हाथ जोडों कार्यक्रम

हिमाचल आजकल

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। देशभर के करीब 10 लाख बूथों पर कांग्र्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम  को शुरू करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अब में 3900 किलोमीटर के पैदल यात्रा कर चुके है। भाजपा की लोगों को बांटो और राज करो की नीति के खिलाफ राहुल गांधी पूरे देश में पैदल यात्रा कर रहे है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बुधवार को शिमला में पत्रकारों से कही।

उनका कहना था कि प्रधानमंत्री को देश की चिंता नही है। मंहगाई व बेरोजगारी ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए है। देश के लोगों को आपस में  बांटा जा  रहा है। इससे देश का बड़ा खतरा पैदा होने लगा है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अब  तक  के कार्यकाल में 101 लाख करोड़  रूपए का कर्ज लिया है। देश पर अब  155 लाख रूपए की कर्ज हो चुका है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मित्रों को  भारी भरकम कर्ज माफ किया है।  बैकों का एनपीए करीब 13 हजार करोड़ रूपए पहुंच गया है। गरीबों के समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। देश की पंजी चुनिंदा लोगों बेची जा  रही है।   उनका कहना है कि केंद्र सरकार रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी जीएसटी लगा दिया है। यहां तक कपड़ों पर जीएसटी वसूला जा रहा है। अखिलेश प्रताप सिंह ने  कहा कि कांग्रेस  आने वाले चुनावों में भाजपा को शिकस्त देगी। राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा के  दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला है।  कांग्रेस अब वीरवार से कांग्रेस बूथ स्तर पर हाथ से हाथ से जोडों कार्यक्रम शुरू  करने जा रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles