Sunday, January 11, 2026

भाजपा की चाल, चेहरा व चरित्र प्रदेश की जनता के सामने बेनकाब : हर्षवर्धन चौहान

मंत्री बाले, इस पूरे षड्यंत्र के पीछे था भाजपा नेताओं का सत्ता लोभ
हिमाचल आजकल
शिमला। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा की चाल, चेहरा और चरित्र हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने बेनकाब हो गया है। कांग्रेस के बागी विधायकों के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से यह बात साफ हो गई है कि इस पूरे षड्यंत्र के पीछे भाजपा नेताओं का सत्ता लोभ ही था। उनका कहना है कि भाजपा की शह पर ही बागियों ने लोकतांत्रिक तरीक से चुनी गई सरकार को गिराने की साजिश रची और जन  भावनाओं  से खिलवाड़ किया है। यही नहीं, भाजपा के प्रभाव में आकर ही बागियों ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के विरुद् वोट दिया।


इन मंत्रियों ने कहा कि वह नेता कांग्रेस पार्टी पर आज सवाल उठा रहे हैं, जिन्हें पार्टी ने हाथ के चुनाव चिन्ह पर चुनाव जितवाया, सम्मान दिया और विभिन्न पदों पर सुशोभित किया। सत्य यह है कि सभी बागी निजी स्वार्थ के कारण कांग्रेस पार्टी से बाहर गए हैं और इसका प्रदेश की जनता के हित से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी मां का दर्जा देने वालों ने अपनी मां की पीठ में छुरा घोंपा है और आज भाजपा की कठपुतली बन गए हैं। छह बागी विधायकों ने प्रदेश के इतिहास में अवसरवादी राजनीति का एक काला अध्याय जोड़ दिया है, जिसके लिए उन्हें प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सवा साल के छोटे से कार्यकाल में चुनाव के दौरान दी गई दस गारंटियों में से पांच को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में ही 22 हजार से अधिक पद भरे जा रहे हैं और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 680 करोड़ रुपए की स्टार्ट-अप योजना शुरू की गई है। सरकारी कर्मचारियों के साथ किए गए वादे को निभाते हुए पहली ही कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की। उन्होंने कहा कि महिलाआें को 1500 रुपए देने का वादा भी पूरा कर दिया गया है। दूध पर समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles