कांग्रेस के बागियों को लेकर भाजपा में चल रहा घमासान
हिमाचल आजकल
शिमला। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल में कांग्रेस की सरकर गिराने का प्रयास किया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान सरकार के खिलाफ बड़ा षडयंत्र है। लेकिन कांग्रेस सरकार के पास पूरा बहुमत है। कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल चलेगी। उनका कहना है कि कांग्रेस के बागियों को लेकर भाजपा में विस्फोट की स्थिति बनी हुई है। बागियों ने कांग्रेस के साथ विश्वासघात किया है। वे मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
हर्षवर्धन चौहान कांग्रेस के बागियों को लेकर भाजपा में घमासान चल रहा है। भाजपा को लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव को हारने का डर सताने लगा है। कांग्रेस के पास अभी 34 विधायकों का पूरा बहुमत है। कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उनका कहना है कि राज्यसभा चुनाव में बहुमत न होने के बाद भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार दिया। इससे भाजपा की मंशा का पता चलता है। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट है। उन्होंने कहा कि सरकार लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव में सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालने के बाद पहली ही कैबिनेट की बैठक में पुरानी पैंशन योजना को लागू किया। इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिला है। इसके बाद महिलाओं को हर महिने 1500 रुपए देने का वादा भी सरकार ने पूरा किया। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं को 1500 रुपए देने की गारंटी को रोकने का प्रयास किया है। वर्तमान सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इन स्कूलों को खोलने की प्रक्रिया जारी है।
भाजपा ने चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया : हर्षवर्धन चौहान
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :